छत्तीसगढ़

चंडी माता मंदिर में बड़ी चोरी, हार-मुकुट समेत दान पेटी लेकर फरार हुए चोर

Shantanu Roy
23 Jun 2025 9:01 PM IST
चंडी माता मंदिर में बड़ी चोरी, हार-मुकुट समेत दान पेटी लेकर फरार हुए चोर
x
छग
Dhamtari. धमतरी। कुरूद थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध चंडी माता मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर मंदिर से माता के सोने-चांदी के आभूषण, मुकुट, हार समेत दान पेटी को भी पार कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। हैरानी की बात यह है कि यह मंदिर कुरूद थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।


बताया जा रहा है कि चोर लगातार इलाके के मंदिरों को ही निशाना बना रहे हैं। गौरतलब है कि 15 जून को भी छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में चोरी की घटना हुई थी, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। धमतरी जिले में हाल ही के दिनों में 6 मंदिरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भय और नाराज़गी का माहौल है। ग्रामीणों ने मंदिरों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों और चौकीदारों की नियुक्ति जैसी ठोस व्यवस्था की मांग की है। कुरूद पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Next Story