छत्तीसगढ़

पुलिस की बड़ी सफलता, मां-बेटे गिरफ्तार, 5.50 लाख के चोरी के जेवरात बरामद

Shantanu Roy
5 Sept 2025 11:43 PM IST
पुलिस की बड़ी सफलता, मां-बेटे गिरफ्तार, 5.50 लाख के चोरी के जेवरात बरामद
x
छग
Durg. दुर्ग। थाना जामुल पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। गणेश नगर जामुल स्थित एक मकान से चोरी हुए सोने-चांदी के कीमती 5.50 लाख रुपए के जेवरात बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी दीशु जगत और उसकी मां अनुराधा जगत शामिल हैं। आरोपी बेटे द्वारा चोरी किए गए जेवरात को उसकी मां बाजार में खपाती थी।
मामला कैसे खुला
प्रार्थी सुदर्शन कुमार कुर्रे निवासी गणेश नगर जामुल ने थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 13.08.2025 को वह अपने परिवार के साथ बलौदाबाजार गया था। अगले दिन लौटने पर उसने पाया कि घर का दरवाजा टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो आलमारी में रखे करीब 1.50 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने चोरी हो चुके थे। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। साथ ही मुखबिरों की मदद से संदेहियों पर नजर रखी गई। इसी दौरान पुलिस को दीशु जगत और उसकी मां अनुराधा जगत पर शक हुआ और उन्हें हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में निकला सच
पुलिस पूछताछ के दौरान शुरुआत में आरोपी मां-बेटे गुमराह करते रहे, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। जांच में सामने आया कि दीशु जगत ने चोरी कर गहनों का कुछ हिस्सा अपने पास रखा था, कुछ जेवर बेचकर आईफोन खरीदा था और कुछ जेवर अपनी मां के माध्यम से दंतेवाड़ा में गिरवी व बिक्री कर दिए थे। जामुल पुलिस ने टीम बनाकर दंतेवाड़ा भेजा, जहां से चोरी के गहनों को बरामद किया गया। इस प्रकार कुल 5.50 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात जब्त किए गए।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। इस पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि महफूज खान, आरक्षक चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, तिरिथ बंजारे, रूपनारायण बाजपेयी और चंदन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आरोपियों के नाम
दीशु जगत, उम्र 20 वर्ष
अनुराधा जगत, उम्र 42 वर्ष, निवासी क्रांति मार्केट, गुड्डू खान के घर के पास, जोन-3 खुर्सीपार, जिला दुर्ग
बरामदगी
सोने-चांदी के जेवरात – कीमत लगभग 5.50 लाख रुपए
अपराध में प्रयुक्त सामान एवं अन्य सामग्री
कानूनी प्रावधान
आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 686/25, धारा 331(4), 305, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
Tagsजामुल पुलिसचोरी का मामलामां-बेटे गिरफ्तारदीशु जगतअनुराधा जगत5.50 लाख के जेवरात बरामददुर्गगणेश नगर जामुलदंतेवाड़ापुलिस कार्रवाईक्राइम न्यूजJamul policetheft casemother and son arrestedDishu JagatAnuradha Jagatjewelry worth 5.50 lakhs recoveredDurgGanesh Nagar JamulDantewadapolice actioncrime newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story