छत्तीसगढ़
अबूझमाड़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता: मंत्री रजवाड़े
Shantanu Roy
18 July 2025 9:31 PM IST

x
छग
Narayanpur. नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में अब तक 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। इस सफलता पर राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने वीर जवानों को सलाम करते हुए उनके साहस, शौर्य और समर्पण को नमन किया है।मंत्री रजवाड़े ने कहा कि जवानों की इस वीरता से 'नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़' के संकल्प को नया बल मिला है।
अबूझमाड़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता!
— Laxmi Rajwade (@LaxmiRajwade21) July 18, 2025
नारायणपुर जिले के दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों की बहादुरी से चलाए जा रहे ऑपरेशन में अब तक 6 नक्सलियों के न्यूट्रलाइज होने की खबर है।
इस सफल कार्रवाई में शामिल सभी वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और समर्पण को नमन करती हूँ।…
उन्होंने कहा, “आपकी वीरता ने नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई को और भी निर्णायक बना दिया है। यह सफलता हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व का विषय है।”उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व व मार्गदर्शन में राज्य सरकार 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को पूर्णतः नक्सलमुक्त करने के लक्ष्य की ओर मजबूती से अग्रसर है। मंत्री ने अपने संदेश के अंत में ‘जय हिंद, जय छत्तीसगढ़’ के नारे के साथ जवानों की वीरता को सलाम किया।
Tagsअबूझमाड़ मुठभेड़नक्सली मारे गएसुरक्षाबलों की सफलतालक्ष्मी रजवाड़े बयाननक्सलमुक्त छत्तीसगढ़Abujhmad encounterNaxal operation ChhattisgarhLakshmi Rajwade statementsecurity forces successanti-naxal campaignछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





