छत्तीसगढ़

मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान, पिकनिक मनाने बस्तर पहुंच रहे बीजेपी नेता

Nilmani Pal
23 Sep 2022 11:11 AM GMT
मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान, पिकनिक मनाने बस्तर पहुंच रहे बीजेपी नेता
x

बस्तर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बस्तर दौरे को लेकर मंत्री कवासी लखमा ने एक बार फिर भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। मंत्री लखमा ने कहा भाजपा में नई नई नियुक्ति मिलने के बाद दोनों नेता बस्तर में पिकनिक मनाने आए है। उन्होंने कहा 15 साल शासन में रहने के दौरान भाजपा को कभी बस्तर की याद नही आई कवासी लखमा ने भाजपा पर 15 साल में बस्तर के लिए कुछ नहीं करने का आरोप भी लगाया भाजपा शासन में 300 गांव खाली होने की बात भी लखमा ने कही इसके साथ ही कवासी लखमा ने पूर्व शिक्षा मंत्री और भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा केदार कश्यप के शिक्षा मंत्री रहते प्रदेश में 3 हजार स्कूल बंद हुए बता दें की भाजपा के बड़े नेताओं के बस्तर दौरे को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं में जुबानी जंग बीते दो दिनों से जारी है, दो दिन पूर्व मंत्री लखमा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को चंगु मंगू कहा था लखमा के इस बयान पर पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने भुपेश सरकार के सभी मंत्रियों को चंगु मंगू की उपाधि दे दी थी वहीं केदार कश्यप ने मंत्री लखमा पर अपने विधानसभा क्षेत्र के मुद्दों को छोड़ उलजलूल बयान देने की बात कही वहीं अब मंत्री लखमा ने केदार कश्यप और दिनेश कश्यप को कोंटा विधानसभा से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।


Next Story