छत्तीसगढ़

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, VIDEO

jantaserishta.com
19 Feb 2025 2:30 PM IST
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, VIDEO
x

फाइल फोटो

देखें वीडियो.
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नगरी निकाय चुनावों में करारी हार के बाद कांग्रेस में हलचल मची हुई है। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, कुछ लोग हारने के बाद कांग्रेस को डूबता जहाज समझकर चूहे की तरह भाग जाते हैं। लेकिन कांग्रेस विक्रांत जहाज की तरह है, इसे छोड़ने का सवाल ही नहीं है। हम सदैव कांग्रेस के साथ रहे हैं और कांग्रेस के साथ रहेंगे।
नगरी निकाय चुनावों में करारी हार पर पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल ने कहा कि, कांग्रेस की बड़ी हार हुई है, हम इस पर पार्टी के भीतर मंथन करेंगे। नेतृत्व परिवर्तन पर उन्होंने कहा कि, यह हाईकमान का विषय है। हाईकमान का जो आदेश होगा, उसे हम सभी मानेंगे। मुझे पार्टी जो जिम्मेदारी देगी मैं उसका निर्वहन करूंगा। पार्टी में ऐसे लोगों को आगे बढ़ाना चाहिए जो काबिल हैं। जीतने की क्षमता वालों को टिकट और योग्य लोगों को पद मिले।
जगदलपुर पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव
निकाय चुनाव की परिणाम के बाद पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव जगदलपुर पहुंचे। निकाय चुनाव में हार पर उन्होंने कहा कि, प्रदेश में जिसकी सरकार रहती है, वही चुनाव भी जीतता है। पिछले कांग्रेस सरकार के दौरान भी यही हुआ था। ईवीएम के सवाल पर उन्होंने कहा कि, ईवीएम से चुनाव पक्ष में नही है। इसके लिए उन्होंने अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव का भी उदाहरण देते हुए कहा कि, वहां भी बैलेट से ही चुनाव होता है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर सवाल करने पर कहा कि आलाकमान जो भी जिम्मेदाई देगा उसे निभाया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story