छत्तीसगढ़
CM बघेल का बड़ा बयान, कहा- BJP नहीं लड़ पा रही सीधी लड़ाई, सेंट्रल एंजेसियों का ले रही सहारा
Rounak Dey
11 Oct 2022 1:22 PM IST
x
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी हुई है. IAS अफसर, कोयला कारोबारी औऱ कांग्रेस नेता के ठिकानों पर ED ने दबिश दी है. इन सभी को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल ने बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सीधी लड़ाई नहीं लड़ पा रही है. इसलिए सेंट्रल एजेंसियों का सहारा ले रही है.
सीएम बघेल ने कहा कि ईडी-आईटी की कार्रवाई से डराने की कोशिश कर रही है. चुनाव तक इस तरह की कार्रवाई होगी, लेकिन जनता जान चुकी है. केंद्र में बैठी भाजपा सरकार कैसे सेंट्रल एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. 6 हजार करोड़ के चिटफंड घोटाला पर ईडी-आईटी की कार्रवाई क्यों नहीं होती
Next Story





