छत्तीसगढ़

रायपुर में फिर लूट की बड़ी वारदात...अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार दम्पति से लूटे 4 लाख के जेवरात

jantaserishta.com
14 Nov 2020 7:15 AM IST
रायपुर में फिर लूट की बड़ी वारदात...अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार दम्पति से लूटे 4 लाख के जेवरात
x

छत्तीसगढ़। रायपुर से सांकरा जा रहे एक दंपती से शुक्रवार रात 9.30 बजे धरसींवा के पास लूट हो गई। दंपती मोपेड पर सवार थे। लुटेरे बाइक से उनके पीछे आए और पीछे बैठे लुटेरे ने झपट्टा मारकर महिला के हाथों से पर्स छीन लिया। पर्स में 4 लाख का जेवर थे। पर्स छिनने के बाद लुटेरे बिलासपुर की ओर भाग निकल गए। वारदात से सकपकाए पति-पत्नी ने मदद के लिए चीख पुकार मचाई। आवाज सुनकर आसपास रहने वाले इकट्ठा हुए। पुलिस ने सूचना मिलते ही आसपास नाकेबंदी की, लेकिन अभी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला है।




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story