छत्तीसगढ़

नेशनल हाईवे में बड़ा सड़क हादसा...मछली चारा लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी

jantaserishta.com
8 Jun 2021 6:53 AM IST
नेशनल हाईवे में बड़ा सड़क हादसा...मछली चारा लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी
x
सड़क हादसा!

छत्तीसगढ़: अंबिकापुर: रायपुर से सासाराम जा रही मछली चारा लोड ट्रक क्रमांक बीआर25/जी/6034 हीरो शोरूम से ठीक पहले एनएच-130 पर लहराते हुए पलट गई। वाहन को ट्रक ड्राइवर नीतीश कुमार चला रहा था। वाहन के पलटने से वाहन में लोड मछली चारा की बोरियां ट्रक पर से गिर कर सड़क किनारे बने नाली एवं उसके आसपास बिखर गए। कुछ बोरियों के फटने से मछली चारा को नुकसान भी पहुंचा है।

घटना की सूचना मिलने पर 112 की टीम एवं पुलिस की टीम प्रधान तथा अन्य मौके पर पहुंचे वाहन चालक को पुलिस की गाड़ी में बैठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लोगों के लिए राहत की बात यह है की सड़क चालू है तथा किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story