छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल पर पीडब्ल्यूडी की बड़ी समीक्षा बैठक

Shantanu Roy
2 Sept 2025 8:53 PM IST
सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल पर पीडब्ल्यूडी की बड़ी समीक्षा बैठक
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर की बदहाल यातायात व्यवस्था को सुधारने और शहर को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से तैयार करने के लिए सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल की पहल पर मंगलवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की एक अहम समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में रायपुर की सड़क और ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक में सांसद अग्रवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि रायपुर की जनसंख्या और ट्रैफिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले वर्षों में शहर की यातायात समस्या और भयावह हो जाएगी। उन्होंने कहा कि राजधानी के नागरिकों को आधुनिक, सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय
फ्लाईओवर कनेक्टिविटी
भगत सिंह चौक से तेलीबांधा तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को तेलीबांधा-जोरा ओवरब्रिज से जोड़ा जाएगा।
इससे शहर से बाहर जाने और आने वाले वाहनों को सीधा मार्ग मिलेगा और भीतरी यातायात दबाव कम होगा।
रिंग रोड और सर्विस लेन चौड़ीकरण
लाभांडी से सरोना तक रिंग रोड की दोनों ओर सर्विस लेन को चौड़ा किया जाएगा।
VIP रोड की सर्विस लेन चौड़ी करने का भी प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
अटल एक्सप्रेस-वे पर सर्विस लेन
अटल एक्सप्रेस-वे पर फिलहाल सर्विस लेन नहीं होने से आसपास का विकास बाधित है।
नई सर्विस लेन निर्माण से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
पैदल यात्रियों के लिए फुट ओवरब्रिज
VIP रोड श्रीराम मंदिर और मठपुरैना शासकीय स्कूल के सामने रिंग रोड पर पैदल यात्रियों की सुविधा हेतु फुट ओवरब्रिज का निर्माण होगा।
नई सड़क का निर्माण
भानपुरी से मोवा, कचना होते हुए जोरा तक नई सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।
अमलीडीह तालाब पर आर्च ब्रिज
अमलीडीह तालाब पर फ्लाईओवर आर्च ब्रिज बनाया जाएगा, जिससे अमलीडीह सीधे VIP रोड से जुड़ जाएगा।
अंडरपास परियोजनाएं
फाफाडीह में WRS होकर त्रिमूर्ति नगर के पास अंडरपास बनेगा।
तेलघानी नाका के पास भी एक नया अंडरपास बनेगा, जिससे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
कालीबाड़ी, सिद्धार्थ चौक और पचपेड़ी नाका पर फ्लाईओवर
शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों कालीबाड़ी, सिद्धार्थ चौक और पचपेड़ी नाका में फ्लाईओवर बनाने की योजना तैयार की जाएगी।
सीपेट (CIPET) में निर्माण कार्य
सीपेट में चल रहे निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने और दिसंबर 2025 तक सभी कार्यों को पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया।
इसे देश का प्रमुख संस्थान मानते हुए यहां अत्याधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
VIP रोड चौड़ीकरण
VIP रोड का चौड़ीकरण कर श्रीराम मंदिर से एयरपोर्ट तक सर्विस लेन को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल के विचार
सांसद अग्रवाल ने कहा कि रायपुर तेजी से विकसित हो रहा है। जनसंख्या और वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि से ट्रैफिक दबाव बढ़ता जा रहा है। यदि अभी ठोस निर्णय नहीं लिए गए, तो आने वाले वर्षों में यातायात व्यवस्था गंभीर संकट बन सकती है। उन्होंने कहा, “हमारा संकल्प है कि राजधानी रायपुर को ऐसी यातायात प्रणाली दी जाए जो आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक हो। नई सड़कें, फ्लाईओवर और अंडरपास के निर्माण से आम नागरिकों को राहत मिलेगी और शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी।”
रायपुर का बदलेगा स्वरूप
बैठक में तय किए गए निर्णयों और योजनाओं के क्रियान्वयन से रायपुर का शहरी ढांचा बदलेगा। नई सड़कें, फ्लाईओवर और अंडरपास बनने से न केवल ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी, बल्कि शहर की कनेक्टिविटी और रफ्तार भी बढ़ेगी। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद रायपुर सुरक्षित और आधुनिक यातायात व्यवस्था वाला शहर बन जाएगा।
Tagsरायपुर यातायातबृजमोहन अग्रवालपीडब्ल्यूडी बैठकनई सड़क निर्माणफ्लाईओवरअंडरपासरिंग रोड चौड़ीकरणअटल एक्सप्रेस-वे सर्विस लेनअमलीडीह आर्च ब्रिजVIP रोड चौड़ीकरणपैदल यात्रियों के लिए फुट ओवरब्रिजरायपुर विकास योजनाएंराजधानी रायपुर स्वरूपRaipur trafficBrijmohan AgarwalPWD meetingnew road constructionflyoverunderpassring road wideningAtal Expressway service laneAmlidih Arch BridgeVIP road wideningfoot overbridge for pedestriansRaipur development planscapital Raipur formछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story