छत्तीसगढ़

फार्मासिस्ट की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, जाल में फंसाकर युवक ने किया था कत्ल

Nilmani Pal
7 May 2023 12:18 PM GMT
फार्मासिस्ट की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, जाल में फंसाकर युवक ने किया था कत्ल
x

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ इलाके में हुई युवक की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। असल में उसकी हत्या पैसे को लेकर की गई थी। मृतक किसी लड़की से बात किया करता था। मगर उसे पता ही नहीं था कि वो लड़की ही नहीं है। फिर जब युवक उससे मिलने पहुंचा, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद आरोपी ने चाकू से युवक का गला रेत दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

03 मई को लालबहादुर नगर का रहने वाला कोमेश साहू(26) घर से ये कहकर निकला था कि वह कवर्धा के सिंगनपुरी जा रहा है। वहां उसे दोस्ती की शादी में शामिल होना है। मगर देर शाम तक वह घर ही नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसे फोन किया, पर उससे संपर्क नहीं हो पाया। फिर परिजनों ने आस-पास तलाश की। सिंगनपुरी भी फोन किया। इसके बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला।

परेशान होकर परिजनों ने 4 मई को चिचोला पुलिस से युवक के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस बीच 5 मई को युवक का शव मेढ़ा गांव में झाडियों में मिला था। उसके गले और शरीर के कई हिस्सों में धारदार हथियार से वार के निशान थे। इसके बाद पुलिस ने इस केस में जांच शुरू की। जांच के लिए पुलिस ने युवक के फोन का लोकेशन ट्रेस किया। जिसमें पता चला कि युवक का फोन ग्राम मेढा में है। ये पता चलने पर पुलिस की टीम मेढ़ा पहुंचा। वहां जिस युवक से पुलिस ने फोन बरामद किया। उसने बताया कि मुझे ये फोन मेढ़ा के रहने वाले सोनू सिन्हा(22) ने दिया है। इसके बाद पुलिस ने सोनू को गांव से ही हिरासत में लिया। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है। हत्या करने के बाद आरोपी ने एक लाख रुपए से भरा बैग भी ले भागा। दूर जाकर उसने बैग को जला दिया। फोन दोस्त को दे दिया। इसके बाद उसमें रखे पैसों में से 25 हजार रुपए लेकर कर्ज पटा दिया। बाकी के पैसे घर में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और रविवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।

परिजनों ने बताया कि कोमेश अपने माता-पिता की एक ही बेटा था। उसने फार्मेसी की पढ़ाई की थी। घरवालों ने 35 लाख रुपए में खेत बेच दिया था। जिससे कोमेश दवाई दुकान खोल सके। परिजनों ने यह भी बताया कि वह हमसे भी कहता था कि वह शादी करेगा तो मानसी से ही करेगा, पर हमें पता नहीं था कि उसके साथ ऐसा कुछ हो जाएगा।

Next Story