छत्तीसगढ़

महिला रेलवे कर्मी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, 11 लाख उधार लेने वाला सहयोगी निकला कातिल

Nilmani Pal
15 Sep 2023 1:51 AM GMT
महिला रेलवे कर्मी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, 11 लाख उधार लेने वाला सहयोगी निकला कातिल
x
खुलासा

यूपी। ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क में महिला का शव मिलने के मामले में आंबेडकर नगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मो. जाकिर और महिला पिंकी भारतीय रेलवे में काम करते थे और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर तैनात थे। कुछ समय पहले महिला ने सहकर्मी को 11 लाख रुपये अधार दिए थे, लेकिन जब उसने रुपये मांगे तो आरोपी ने हत्या कर दी।

पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि पिंकी परिवार सहित आंबेडकर नगर इलाके में रहती थी। उनकी बेटी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि आठ सितंबर की सुबह उनका भाई मां को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर छोड़ने गया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। महिला टेक्निकल सुपरवाइजर के पद पर थी। नौ सितंबर की सुबह उनका शव ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में मिला। उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी। जांच में पता चला कि महिला आठ सितंबर को दो से तीन बजे के आसपास कार्यालय से चली गई थी।

आठ सितंबर को महिला के जाने के बाद जाकिर भी कार्यालय से चला गया था। पता चला कि वह एक सप्ताह के लिए छुट्टी पर गया है। उसका मोबाइल भी बंद था। आखिरकार 12 सितंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी ने बताया कि शव की पहचान न हो इसलिए उसने महिला के चेहरे और शरीर पर तेजाब डाल दिया था। आरोपी तेजाब की बोतल अपने साथ लेकर गया था। पुलिस को जब महिला का शव मिला था तो उसकी पहचान करना मुश्किल था। बाद में आईडी कार्ड से उसकी पहचान हुई।


Next Story