छत्तीसगढ़
शासन प्रशासन की संवेदनशीलता से मिली बड़ी राहत, अब उन्हें खेती किसानी करने में नही होगी दिक्कत
jantaserishta.com
10 Aug 2023 7:33 PM IST

x
छग
मोहला: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज विभिन्न योजनाओं से अनेकों हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। जिला कार्यालय मोहला के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में आज मानपुर ब्लॉक के ग्राम नेड़गांव के किसान महंगू राम गोड़ को कृषि ऋण के तहत 15 हजार रुपिया का चेक वितरित किया गया। किसान महंगू राम ने विधायक के समक्ष अपनी पीड़ा रखते हुए कहा कि 15 हजार रुपिया खेती किसानी के लिए कम पड़ेगा। संसदीय सचिव मंडावी एवं कलेक्टर एस जयवर्धन ने किसान की पीड़ा को मर्म स्पर्श करते हुए 15 हजार की राशि को बढ़ाकर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए 30 हजार किए जाने हेतु सहकारिता विभाग को निर्देशित किया। सहकारिता विभाग द्वारा शीघ्रतापूर्वक कार्यवाही करते हुए किसान के लिए 30 हजार रुपिया की ऋण स्वीकृति का चेक प्रेषित किया। विधायक एवं संसदीय सचिव श्री मंडावी ने संबंधित किसान महंगू राम को मानपुर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में उक्त ऋण स्वीकृति का चेक संबंधित किसान को प्रदाय किया।
किसान ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि शासन प्रशासन की संवेदनशीलता से उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार ऋण स्वीकृति किए जाने से उन्हें खेती किसानी के काम को अब करने में आसानी होगी। अब किसी परेशानी का उन्हें सामना करना नही पड़ेगा। किसान ने कहा कि शासन प्रशासन के द्वारा शीघ्रतापूर्वक कार्यवाही किए जाने से उन्हें और उनके परिवार जनों को काफी खुशी मिली है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





