छत्तीसगढ़

बड़ी खबर: प्रेशर बम की चपेट में आकर ग्रामीण महिला घायल

jantaserishta.com
26 March 2022 9:36 PM IST
बड़ी खबर: प्रेशर बम की चपेट में आकर ग्रामीण महिला घायल
x
पढ़े पूरी खबर

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजपुर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आकर ग्रामीण महिला घायल हो गई है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के भद्रकाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नरोनापल्ली गांव में प्रेशर बम की चपेट में आने से करतम जोगक्का घायल हो गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला करतम जोगक्का गाय चराने जंगल गई हुई थी। जब वह जंगल में थी तभी उसका पैर प्रेशर बम पर चला गया। इससे बम में विस्फोट हो गया। बम की चपेट में आने से जोगक्का घायल हो गई।
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल भेजा गया तथा घायल महिला को जंगल से बाहर निकाला गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल महिला को भोपालपटनम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story