छत्तीसगढ़

जेल में मनेगी देवेंद्र यादव की दीपावली, राहुल गांधी की टीम मिली, छत्तीसगढ़ के नेताओं में हड़कंप

jantaserishta.com
29 Oct 2024 11:57 AM IST
जेल में मनेगी देवेंद्र यादव की दीपावली, राहुल गांधी की टीम मिली, छत्तीसगढ़ के नेताओं में हड़कंप
x

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा केस में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव बीते 2 महीने से रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद हैं। इसी बीच सोमवार को राहुल गांधी की टीम सीक्रेट तरीके से देवेंद्र से मिलने रायपुर जेल पहुंची। इस बात की छत्तीसगढ़ कांग्रेस को भी कानों कान खबर नहीं है। जेल सूत्रों के अनुसार रजिस्टर से उनके नाम की एंट्री मिली है।

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के करीबी केबी बायजू और डॉ. प्रतिष्ठा सिंह को लेने भी देवेंद्र की ही टीम एयरपोर्ट पहुंची थी। वह सुबह 10 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचे थे। जेल में देवेंद्र से उनकी पत्नी, केबी बायजू और प्रतिष्ठा सिंह की काफी देर तक मुलाकात हुई। इस मुलाकात के कारण यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी मुलाकात के लिए डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा।
राहुल गांधी के चीफ ऑफ स्टाफ केबी बायजू और प्रतिष्ठा सिंह के इस मुलाकात की जानकारी प्रदेश के किसी नेता को नहीं दी गई है। ये मुलाकात और इन दोनों का दौरा बेहद गोपनीय रखा गया है। इस पूरे दौरे की किसी को कानों कान खबर नहीं है। यहां तक कि प्रदेश कांग्रेस को भी इसकी जानकारी नहीं मिली।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story