छत्तीसगढ़
बड़ी ख़बर: तीन ग्रामीणों की हत्या करने वाले नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
Shantanu Roy
13 Feb 2022 6:14 PM IST

x
छत्तीसगढ़
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है एक नक्सली ने आज आत्मसमर्पण किया है। इस खबर की पुष्टि सीरपीएफ अधिकारियों ने किया है। पुलिस द्वारा घर वापस आईये अभियान के तहत आज भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में एक नक्सली ने सरेंडर कर दिया है। पुलिस एवं सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने नक्सली ने समर्पण किया है। समर्पण करने वाले नक्सली ने तीन ग्रामीणों की हत्या की थी और कई मामलों में भी इसकी संलिप्तता थी।
Next Story





