छत्तीसगढ़

राजनांदगांव से बड़ी खबर, हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलेंडर का हुआ रिसाव, मची अफरा तफरी

Admin2
2 Dec 2020 3:47 AM GMT
राजनांदगांव से बड़ी खबर, हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलेंडर का हुआ रिसाव, मची अफरा तफरी
x

फाइल फोटो 

जिले के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | छत्तीसगढ़: राजनांदगांव: जिले के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां ऑक्सीजन सिलेंडर का रिसाव होने से अफरा तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में बीती रात करीब डेढ़ बजे के आसपास ऑक्सीजन सिलेंडर में लीकेज हो गया। गैस का रिसाव होने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के जवानों ने स्थिति को संभाला है। अभी ICU में भर्ती मरीजों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा रहा है।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुए गैस के रिसाव से एक मरीज के मौत की खबर मिल रही है। जानकारी के अनुसार ICU वार्ड में 9 अति गंभीर मरीज भर्ती थे। इस दौरान गैस का रिसाव होने से एक की मौत की खबर है। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जल्द ही अस्पताल प्रबंधन इस पर मीडिया को बयान देगी।
Next Story