छत्तीसगढ़

रायपुर से बड़ी खबर...अलग-अलग क्षेत्रों से सट्टा लिखते तीन आरोपी गिरफ्तार...कुल इतने रूपए की सट्टा पट्टी जब्त

jantaserishta.com
16 Feb 2021 7:41 PM IST
रायपुर से बड़ी खबर...अलग-अलग क्षेत्रों से सट्टा लिखते तीन आरोपी गिरफ्तार...कुल इतने रूपए की सट्टा पट्टी जब्त
x

फाइल फोटो 

बड़ी खबर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | छत्तीसगढ़/ रायपुर। सट्टा-पट्टी लिखने की सूचना पर अलग-अलग तीन थानाक्षेत्र में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 38 हजार 735 रुपये एवं 5 नग सट्टा पट्टी एवं डांट पेन जब्त है।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर सट्टा लिखते पाए जाने पर कालीबाड़ी गांधीनगर में अशोक जाल 38 वर्ष पिता तरुण जाल एवं नानक तनेजा 38 वर्ष पिता स्व.गोपाल दास को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 21 हजार 710 रुपये एवं 2 नग सट्टा पट्टी व डांट पेन जब्त की है।
इसी तरह खरोरा थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम भैंसा में सट्टा पट्टी लिखते पाए जाने पर घेराबंदी कर आनंद 26 वर्ष पिता कल्लूराम टण्डन को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 नग सट्टा पट्टी व नगदी 15205 रुपये जब्त की है। तथा तेलीबांधा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर सट्टा पट्टी लिखने की सूचना पर उद्योगभवन के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से नगदी 1820 रुपये एवं 2 नग सट्टा व एक डांट पेन बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम पुछने पर उसने अपना नाम शेख अकरम 52 वर्ष पिता स्व.शेख चांद मोहम्मद निवासी कांशीराम नगर तेलीबांधा बताया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4(क) के तहत अपराध कायम कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story