छत्तीसगढ़
रायपुर से बड़ी खबर...8 साल के बच्चे के साथ समलैंगिक संबंध की घटना...FIR दर्ज कराने पहुंचे बच्चे के परिजन ने की सख्त कार्रवाई की मांग
Rounak Dey
20 Feb 2021 8:04 AM IST

x
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | राजधानी के विनोभा भावे नगर में एक बच्चे के साथ जबरदस्ती समलैंगिक संबंध बनाने की घटना सामने आई है। इस हैवानियत के शिकार बच्चे के माता-पिता ने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर पुलिस को सबकुछ बताया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस के डर से आरोपी फरार हो चुका है। जिसकी तलाश सिविल लाइंस पुलिस की टीम कर रही है।
यह है पूरा मामला
राजा तालाब इलाके में स्थित विनोभा भावे नगर में रहने वाला 8 साल का बच्चा अपनी आम जिंदगी जी रहा था। इसी इलाके में उमेश ठाकुर रहता है। पेशे से ड्राइवर उमेश बच्चे पर बुरी नियत रखता था। कुछ दिन पहले उसने बच्चे को गलत नियत से छूने की कोशिश की थी। बुधवार को बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। तभी उमेश की नजर बच्चे पर पड़ी। उसने 8 साल के बच्चे के सिर के बाल पकड़े और जबरदस्ती अपने साथ ले गया।
आरोपी ने पास के ही एक मंदिर के पीछे ले जाकर उसने बच्चे के साथ जबरदस्ती समलैंगिक संबंध बनाए। बच्चा चिल्लाने लगा तो उमेश ने उसे जान से मारने का डर दिखाया। वो उमेश की हैवानियत सहता रहा। बाद में घर आकर मां को सब कुछ बताया। घर वालों ने उमेश का पता लगाया लेकिन तब तक वो भाग चुका था। बाद में पुलिस के पास आकर परिवार ने शिकायत दर्ज करवाई।
Next Story





