छत्तीसगढ़

रायपुर से बड़ी खबर, सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आई युवती गायब, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jantaserishta.com
11 Oct 2021 11:45 PM IST
रायपुर से बड़ी खबर, सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आई युवती गायब, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x
बड़ी खबर

रायपुर। राजधानी रायपुर से अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आई युवती गायब हो गई है. अंबेडकर अस्पताल प्रबंधन इस पर कुछ कहना से बच रहा है. हैरानी की बात ये है कि सविता जोशी बचपन से दिव्यांग है, जो किसी से कह और बोल भी नहीं सकती, लेकिन दिव्यांग अस्पताल की लापरवाही के कारण गायब हो गई है.

जानकारी के मुताबिक छेरीखेड़ी निवासी कविता जोशी उम्र 35 वर्ष आज शाम को इलाज कराने अंबेडकर अस्पताल गई हुई थी, जिसके बाद अचानक वहां से गायब हो गई. अस्पताल का कैमरा देखने की बात आई तो प्रबंधन ने तकनीकी खराबी बताकर इसे टाल दिया, जिसकी सूचना परिजनों ने मौदहापारा पुलिस को दी है.
मौदहापारा थाना प्रभारी लक्ष्मी जायसवाल ने बताया कि अंबेडकर अस्पताल ने इलाज कराने आई युवती लापता हुई है. कुछ देर पहले परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है. आस-पास के इलाकों में तलाश की जा रही है. पूरे मामले की जांच कर गुम इंसान का प्रकरण दर्ज किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story