छत्तीसगढ़

रायपुर से बड़ी खबर, 20 से अधिक भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज, देखे नाम

jantaserishta.com
11 Oct 2021 10:14 PM IST
रायपुर से बड़ी खबर, 20 से अधिक भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज, देखे नाम
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल संजय श्रीवास्तव, सच्चिदानंद उपासने सहित करीब 20 से अधिक भाजपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी नेताओं के खिलाफ चक्काजाम, शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार BTI मैदान में रावण दहन की अनुमति की मांग को लेकर चक्काजाम भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान बीजेपी नेता संजय श्रीवास्तव, सच्चिदानंद उपासने, ओंकार बैस समेत 20 से 25 अन्य लोग मौजूद थे। मामले में भाजपा नेताओं के खिलाफ खम्हारडीह थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
इसमें भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव, राजीव अग्रवाल, सचिदानंद उपासने, ओंकार बैस, विश्वदिनी पांडे, बिजेंद्र यादव, जगदीश साहू, रोहित साहू, मोंटू साहू, गोपेश साहू, सुनीता नागरानी, गुंजन प्रजापति, चिंटू साहू, अर्चना शुक्ला, तुषार चोपड़ा, बृजलाल साहू, दलविंदर सिंह बेदी, समेत अन्य 25 लोगों के ख़िलाफ FIR दर्ज हुई है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story