छत्तीसगढ़

रायगढ़ से बड़ी खबर: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

Admin2
18 Dec 2020 12:53 PM IST
रायगढ़ से बड़ी खबर: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
x

फाइल फोटो 

मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़। रायगढ़ जिले में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक सारंगढ़ के अंडोला गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। यह हादसा वृंदावन भगवानपुर कॉलोनी में हुआ है। बताया जा रहा है कि करंट की चपेट में आने से दोनों मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। गंभीर रूप से घायल दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया।


Next Story