
x
फैली सनसनी.
दुर्ग: दुर्ग जिले के भिलाई में 25 साल के एक युवक का मर्डर हुआ है। घटना आज यानि 30 अक्टूबर की है। पड़ोस के रहने वाले 5 लोगों ने मिलकर विक्की उर्फ धीरज सरोज की हत्या कर दी। बताया जा रहा है पुरानी रंजिश के कारण वारदात को अंजाम दिया है।
घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र की है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। परिवार के सदस्यों में नाराजगी भी है और शोक भी है। वहीं पुलिस ने घर को सील कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।
घटना के बाद मृतक की मां ने रोते हुए बताया कि कोई लड़की उनके बेटे को घर में बुलाने आई थी, वह बिना बताए चला गया। फिर 4-5 लोग मिलकर मारने लगे। जब तक मां वहां पहुंचती तब उनके बेटे को मारकर लेटा दिए थे। मां पहुंची तो उनका बेटा खून से लथपथ पड़ा था।
मां ने कहा कि 15 दिन पहले की बात है। पड़ोसियों ने उनकी बेटी को भी गायब कर दिया था। 3-4 दिन परेशान रही। थाने के चक्कर काटी तब बेटी लौटी है। पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस के मुताबिक, 30 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे युवक की हत्या हुई है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले सूरज और सुधांशु ने उनके बेटे को मारा है। पुलिस दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछकर रही है।
मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मौके पर फॉरेंसिक की टीम भी मौजूद है। जो घटना स्थल पर घेराबंदी कर सभी साक्ष्य को एकत्रित कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





