छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा से बड़ी खबर, प्रेशर IED बम की चपेट में आने से CAF का जवान शहीद, एसपी ने कही ये बात

jantaserishta.com
4 March 2021 2:53 PM IST
दंतेवाड़ा से बड़ी खबर, प्रेशर IED बम की चपेट में आने से CAF का जवान शहीद, एसपी ने कही ये बात
x

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दंतेवाड़ा (Dantewada) में नक्सलियों (Naxalite) ने एक बड़ी साजिश को अंजाम दिया है. बारसूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों के लगाई प्रेशर आईडी गुरुवार की दोपहर में ब्लास्ट हो गई. इस बम ब्लास्ट में 1 जवान शहीद हो गया है. शहीद जवान का नाम लक्ष्मीकांत द्विवेदी बताया जा रहा है. डीआरजी के 22वीं बटालियन का जवान पहुरनार में इंद्रावती नदी पर पुलिया निर्माण की सुरक्षा में लगा था. दोपहर में वो वहीं पास में एक पेड़ के नीचे खाना खाने के लिए बैठा. इसी दौरान ब्लास्ट हो गया. इस ब्लास्ट से जवान मौके पर ही शहीद हो गया.

दंतेवाड़ा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है. डॉ. पल्लव ने बताया कि जवान मौके पर ही शहीद हो गया. बता दें कि पखुलनार से इंद्रावती के दूसरी ओर के गांवाें को जोड़ने के लिए पुलिया का निर्माण करवाया जा रहा है. दूसरी ओर करीब 10 गांव हैं, इन्हीं गांवों को जोड़ने के लिए पुलिया बनाई जा रही है. पिछले कुछ महीने से पुलिया निर्माण का काम शुरू किया गया था. इसी पुलिया की सुरक्षा में जवान लगा था.


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे ये हादसा हुआ. लंच के लिए रूके लक्ष्मीकांत दिवेदी ने एक प्रेशर आईईडी पर कदम रखा और विस्फोट की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया, कुछ देर बाद में उसने दम तोड़ दिया. शहीद मध्य प्रदेश के रीवा के मूल निवासी है. बता दें कि जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली जंगलों में जगह जगह प्रेशर आईईडी प्लांट किए हैं. कई बार जवान इसकी चपेट में आ जाते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story