छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ विधानसभा से बड़ी खबर, मंत्री ने की बड़ी घोषणा
jantaserishta.com
17 July 2025 11:44 AM IST

x
Chhattisgarh Vidhan Sabha Updates: छत्तीसगढ़ विधानसभा के चौथे दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। प्रश्नकाल में डीएपी खाद की कमी का मुद्दा विपक्ष की तरफ से उठाया गया। इस पर मंत्री रामविचार नेताम ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि, अब 100 फ़ीसदी डीएपी सीधे सहकारी समिति से आबंटित होगी, सप्लाई का कोई हिस्सा निजी व्यापारी को नहीं मिलेगा।
बता दें कि, राज्य में डीएपी खाद की कमी का मुद्दा पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने उठाया था। उन्होंने कहा कि, जितनी जरूरत उसका आधा ही भंडारण हुआ है। उमेश पटेल ने पूछा कि, आपूर्ति के लिए सरकार क्या उपाय कर रही है?
इसके जवाब में मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि, उन की सरकार केंद्र और सप्लायर के संपर्क में है। किसानों को डीएपी नैनो और दूसरे विकल्प भी दिए गए है। एक-दो दिन के भीतर 14 रैक, प्वाइंट पर सप्लाई आने वाला है। 20 जुलाई तक 18, 885 हजार मीट्रिक टन डीएपी आ जायेगा। इसमें खरसिया तक 718 मिट्रिक टन डीएपी जायेगा।
इस जवाब के बाद उमेश पटेल ने पूछा कि, कितने प्रतिशत सोसाइटी को और कितने व्यापारी को दिए गये? इस पर मंत्री नेताम ने बताया कि, 60 प्रतिशत सहकारी समिति को जबकि 40 प्रतिशत निजी क्षेत्र को दिया जाता रहा है। वही पिछली कमेटी में तय हुआ कि, निजी को छोड़, अब सीधे सहकारी क्षेत्र को ही आवंटित कर रहे है। आने वाले समय में 100 फ़ीसदी डीएपी सहकारी समितियों को ही दी जाएगी। एक सप्ताह में बाकी कमियों को भी दूर किया जायेगा। 14 जुलाई तक 148 लाख मीट्रिक टन का भंडारण हुआ है। सत्तादल के इस जवाब के बाद विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा और नारेबाजी की।
गौरतलब है कि, आज विधानसभा के कार्यवाही के चौथे दिन के प्रश्नकाल में सदन में हाउसिंग बोर्ड से जुड़े सवाल भी प्रमुखता से उठाए जाएंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय चंद्राकर और सुशांत शुक्ला अपने ही मंत्री को घेरते हुए नजर आएंगे।
Tagsछत्तीसगढ़ विधानसभाछत्तीसगढ़ विधानसभा न्यूज़छत्तीसगढ़ विधानसभा अपडेटChhattisgarh AssemblyChhattisgarh Assembly NewsChhattisgarh Assembly Update
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





