छत्तीसगढ़

बीजापुर से बड़ी खबर, नक्सलियों ने CRPF जवान को किया रिहा

Admin2
8 April 2021 5:53 PM IST
बीजापुर से बड़ी खबर, नक्सलियों ने CRPF जवान को किया रिहा
x

रायपुर। इस वक्त बीजापुर से बड़ी खबर सामने आई है. खबर है, कि नक्सलियों ने अपहरण किए CRPF के जवान राकेश्वर सिंह मनहास को रिहा कर दिया है. कहा जा रहा है कि धरमपाल सैनी, तेलम बोरैया दो लोगों को मध्यस्थ बनाया गया था जो आज तड़के ही तर्रेम से 40 किमी दूर अज्ञात स्थान के लिए रवाना हुए थे।धरमपाल सैनी माता रुखमणी सेवा संस्थान के अध्यक्ष हैं जो कि मध्यस्थता कर रहे हैं।

नक्सलियों ने कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर मन्हास को बीते 5 दिनों से कैद कर रखा है, नक्सलियों ने प्रेस नोट करके और आईबीसी संवाददाता को फोन कर इस बात की जानकारी दी थी कि मुठभेड़ के बाद लापता जवान उनके कब्जे में है, और सरकार यदि मध्यस्थों की घोषणा करती है तो जवान को वे सुरक्षित रिहा कर देंगे।


Next Story