छत्तीसगढ़

भिलाई नगर निगम से बड़ी खबर, सूचना अधिकारी सुभाष सिंह ठाकुर का निधन

jantaserishta.com
14 July 2021 12:11 AM IST
भिलाई नगर निगम से बड़ी खबर, सूचना अधिकारी सुभाष सिंह ठाकुर का निधन
x

भिलाई। नगर निगम भिलाई ने आज एक सरल, सौम्य अफसर खो दिया। नगर निगम भिलाई के सहायक जनसंपर्क अधिकारी व जन सूचना अधिकारी सुभाष सिंह ठाकुर का निधन हो गया। वे वरिष्ठ पत्रकार स्व. चतुरसिंह ठाकुर के पुत्र थे।

उन्हें जानने वाले बताते हैं कि 28 जून से उनकी तबीयत खराब हुई थी। उन्हें पीलिया ने अपनी चपेट में लिया था। जिसके बाद रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर अस्पताल में उपचार जारी था। लेकिन आज ठाकुर दुनिया से अलविदा हो गए। लिवर, किडनी और आर्गन फेल होने की वजह से उनका निधन हो गया।
ठाकुर लिखने-पढ़ने के काफी शौकिन रहे। पत्रकारिता भी उन्होंने की। साडा के समय उन्होंने नौकरी ज्वाइन की। नगर निगम भिलाई में उच्च पदों पर रहे। वे अपनी बेदाग छवि के लिए जाने जाते थे।
सुभाष ठाकुर का निधन निगम परिवार और उनके परिजनों और इष्ट मित्रों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। नगर निगम परिवार के साथ-साथ पत्रकार बिरादरी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। अंतिम संस्कार 13 जुलाई को दोपहर 12 बजे गृहग्राम सेलूद में किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story