छत्तीसगढ़

पर्यटकों के लिए बड़ी खबर, मैत्री बाग में मास्क अनिवार्य

Nilmani Pal
25 Dec 2022 1:31 PM IST
पर्यटकों के लिए बड़ी खबर, मैत्री बाग में मास्क अनिवार्य
x
छग

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन द्वारा स्थापित किए गए मैत्री बाग चिड़िया घर में फिर से सख्ती के साथ कोविड प्रोटोकॉल लागू किया जाएगा। इसके लिए मौखिक आदेश मिल चुके हैं। प्रबंधन का कहना है कि नए साल से पार्क में बिना मास्क के एंट्री नहीं दी जाएगी। अगर आप नए साल में अपने परिवार या मित्रों के साथ पिकनिक मनाने मैत्री बाग जू जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कोविड गाइड लाइंस का पालन करना होगा।

आपको जू के अंदर प्रवेश तभी मिलेगा जब आप मास्क लगाकर जाएंगे। बिना मास्क आपको अंदर नहीं जाने मिलेगा। मैत्रीबाग जू के इंचार्ज डॉ. एनके जैन ने बताया कि उन्हें दुर्ग कलेक्टर से कोविड को लेकर सतर्कता बरतने के मौखिक निर्देश मिले हैं। फिलहाल जिले या प्रदेश में ऐसा कोई खतरा नहीं है, लेकिन हमें पहले से इसके लिए सतर्कता बरतनी होगी। एक दो दिन में केंद्र या राज्य से कोविड प्रोटोकॉल को लेकर आदेश आने वाला है। आदेश मिलते ही नए साल से जू के अंदर कोविड नियमों को सख्ती के साथ लागू किया जाएगा।


Next Story