छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जल्द हटेगी तबादले पर लगी रोक

Admin2
12 March 2021 12:37 PM GMT
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जल्द हटेगी तबादले पर लगी रोक
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। दरअसल प्रदेश सरकार जल्द ही कर्मचारियों के तबादले पर लगी रोक हटाने वाली है। इस बात के संकेत खुद मंत्री रविंद्र चौबे ने दी है। हालांकि अभी इस पर कैबिनेट की मुहर नहीं लगी है। लेकिन सरकार के इस फैसले से पिछले एक साल से तबादला का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

मंत्री रविंद्र चौबे ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कि पिछले एक साल कोरोना के कारण तबादले नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि कई अधिकारी-कर्मचारी रिटायर भी हो रहे हैं। नए ताबदला नीति पर अप्रैल में चर्चा होगी।

Next Story