छत्तीसगढ़

बड़ी खबर: महिला नक्सली सहित 2 गिरफ्तार, अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने की कार्रवाई

HARRY
6 May 2021 11:33 AM GMT
बड़ी खबर: महिला नक्सली सहित 2 गिरफ्तार, अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने की कार्रवाई
x
सुरक्षाबलों ने की बड़ी कार्रवाई

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दंतेवाड़ा। सुरक्षाबलों की टीम ने गुरुवार को एक लाख के इनामी नक्सली सहित 2 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। जिले में चलाए जा रहे संयुक्त नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत टीम सर्चिंग पर निकली थी। मुखबिर की सूचना पर टीम ग्राम गादम मुनगा के जंगल में पहुंची।

यहां दो-तीन संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख कर भागने लगे। इन्हें पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर पकड़ा, जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल थेे। संदिग्धों से पूछताछ करने पर अपना नाम गिड्डा कवासी और मोटली माड़वी बताया।

यह नक्सली प्रतिबंधित माओवादी संगठन में कटे कल्याण एरिया कमेटी अंतर्गत चिकपाल पंचायत डीएकेएमएस अध्यक्ष एवं केएएमएस सदस्य के पद पर सक्रिय हैं। दोनों नक्सलियों को थाना कटेकल्याण से कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Next Story