छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में बड़ी बैठक शुरू, नगर निगमों के महापौर एवं आयुक्त भी बैठक में शामिल

Admin2
22 April 2021 12:46 PM IST
सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में बड़ी बैठक शुरू, नगर निगमों के महापौर एवं आयुक्त भी बैठक में शामिल
x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य के नगरीय निकाय क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम की व्यवस्था और टीकाकरण की प्रगति की वीडियो कॉन्फ्रेंस से समीक्षा कर रहे हैं। वीडियो कांफ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्लै, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी. और विभिन्न नगर निगमों के महापौर एवं आयुक्त शामिल हैं।
Next Story