छत्तीसगढ़

जगदलपुर में आज मध्य क्षेत्रीय परिषद की बड़ी बैठक

Nil dhankar
19 May 2026 8:20 AM IST
जगदलपुर में आज मध्य क्षेत्रीय परिषद की बड़ी बैठक
x

जगदलपुर। 26 वां मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज मंगलवार 11 बजे बस्तर के जगदलपुर में आयोजित होगी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और मध्य क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष अमित शाह बैठक की अध्यक्षता करेंगे। जिसमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बता दें छत्तीसगढ़ सरकार इस बैठक की मेज़बानी कर रही है।

इस बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री समेत मुख्य सचिव समेत कई आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में राज्यों के बीच प्रशासनिक समन्वय और नीतिगत मामलों पर चर्चा होगी। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शामिल होंगे। गौरतलब है परिषद की पिछली बैठक गत वर्ष जून माह में वाराणसी में हुई थी।

Next Story