छत्तीसगढ़

बस्तर दशहरा पर्व को लेकर CM हाउस में हुई बड़ी बैठक

Shantanu Roy
11 Sept 2024 10:18 PM IST
बस्तर दशहरा पर्व को लेकर CM हाउस में हुई बड़ी बैठक
x
छग
Raipur. रायपुर। आज निवास कार्यालय में ऐतिहासिक "बस्तर दशहरा पर्व" के सफल आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान, बस्तर दशहरा की गरिमा के अनुरूप पर्व के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा छत्तीसगढ़ की अनमोल धरोहर है।


जो पिछले महीने 4 अगस्त को हरेली अमावस्या पर पाट जात्रा पूजा से शुरू हुआ है और 19 अक्टूबर 2024 तक मनाया जाएगा। यह पर्व हमारे जनजातीय समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं का प्रतीक है। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव जी, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप जी, बस्तर सांसद महेश कश्यप जी, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी जी उपस्थित रहीं।
Next Story