छत्तीसगढ़

रायपुर में बड़ी वारदात: दौड़ा-दौड़ा कर युवक को मारा चाकू, हालत गंभीर

Nil dhankar
9 Feb 2022 8:13 AM IST
रायपुर में बड़ी वारदात: दौड़ा-दौड़ा कर युवक को मारा चाकू, हालत गंभीर
x

रायपुर। राजधानी में चाकूबाजी की लगातार वारदातें हो रही है। एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स को दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से हमला किया है। खून से लथपथ युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना से शहर के अश्वनी नगर इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि घटना देर रात की है। टिल्लू नामक युवक ने सुनील डड़सेना पर चाकू से जानलेवा हमला किया। आपसी विवाद के चलते आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया।

वहीं जान से माने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से कई हमले किए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची आजाद चौक पुलिस ने शख्स को मेकाहारा में भर्ती कराया गया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी टिल्लू की तलाशी शुरू कर दी है।

Next Story