छत्तीसगढ़

बड़ी सौगात: बजट में हो सकते हैं ये बड़े ऐलान...

jantaserishta.com
2 March 2025 9:52 AM IST
बड़ी सौगात: बजट में हो सकते हैं ये बड़े ऐलान...
x

फाइल फोटो

छत्तीसगढ़.
रायपुरः लाखों छत्तीसगढ़वासियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सोमवार को प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। साय सरकार अपने दूसरा बजट 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होने वाला है। साय सरकार अपने दूसरे बजट में महतारी वंदन योजना, बड़े शहरों में फ्री वाई-फाई के साथ टूरिज्म से जुड़े कई बड़े ऐलान कर सकती है। इसके अलावा शिक्षक भर्ती समेत बड़े प्रावधान कर सकती है।
दरअसल, छत्तीसगढ़ के महतारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए साय सरकार महतारी वंदन योजना चलाती है। इस बार के बजट में इस योजना का दायरा बढ़ाया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो इस योजना में नए नाम जोड़ने का ऐलान हो सकता है। इसके अलावा सरकार इसे आगे जारी रखने के लिए बजट बढ़ा सकती है, क्योंकि नगरीय निकाय चुनाव के समय भाजपा ने कहा था कि बची हुई महिलाओं का नाम इस योजना में जोड़े जाएंगे। ऐसे में ये माना जा रहा है कि सरकार महतारी वंदन योजना का दायरा बढ़ा सकती है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के स्कूलों में लंबे समय से शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। बजट में शिक्षक भर्ती का ऐलान हो सकता है। शिक्षा विभाग फिलहाल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पास है ऐसे में मुख्यमंत्री से जुड़े विभागों में बेहतर घोषणाओं की उम्मीद है। वहीं छत्तीसगढ़ में नई एजुकेशन पॉलिसी लागू की गई है। बहुत से स्कूल जर्जर हालत में हैं, जिन्हें मरम्मत की आवश्यकता है। सरकार ऐसे स्कूलों को नए अंदाज में रिनोवेट करने पर फोकस कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story