छत्तीसगढ़
बड़ा खुलासा: भिलाई-दुर्ग व रायपुर में महिलाओं से चेन लूटने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार
Shantanu Roy
2 Oct 2021 10:48 PM IST

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भिलाई। सुुबह के समय में सैर पर निकली बुजुर्ग महिलाओं को शिकार बनाकर उनसे चेन लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने राजनांदगांव के ममता नगर से गिरफ्तार किया है। आरोपित साईं नगर कैंप-1 का रहने वाला है। लूट के मामले में नागपुर के हत्थे चढ़ने के बाद डेढ़ महीने पहले ही वो नागपुर जेल से छूटा था।
सके बाद वो राजनांदगांव में किराये का मकान लेकर रह रहा था। भोर में लोगों को शिकार बनाने के लिए वो तीन बजे का अलार्म लगाकर सोता था। आरोपित ने भिलाई-दुर्ग के अलावा रायपुर में कुल 25 लोगों को शिकार बनाया था। लेकिन, वो सिर्फ आठ मामलों में ही सफल हो सका था। आरोपित के कब्जे से लूट की चेन व लाकेट जब्त की गई है। उसके खिलाफ लूट की धारा के तहत कार्रवाई की गई है।
मामले की जानकारी देते हुए डीआइजी व एसएसपी बद्रीनारायण मीणा, एएसपी संजय ध्रुव व अन्य अधिकारियों ने बताया कि लूट के मामले में कैंप-1 साईं नगर 18 नंबर रोड निवासी आरोपित जैकी जायसवाल (28) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित आदतन बदमाश है। करीब तीन साल से वो चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देता रहा है।
वो पूर्व में दुर्ग के अलावा रायपुर पुलिस के भी हत्थे चढ़ चुका है। कुछ महीने पहले नागपुर पुलिस उसे और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर ले गई थी। वहां से वो डेढ़ महीने पहले छूटा और राजनांदगांव के ममता नगर में किराये का मकान लेकर रहने लगा।
इसके बाद आरोपित ने सेक्टर-5, सेक्टर-8, सिंधिया नगर, पुरानी बस्ती चरोदा, आदर्श नगर दुर्ग और हुडको के अलावा रायपुर के डीडी नगर में बुजुर्ग महिलाओं को शिकार बनाकर उनसे चेन स्नेचिंग की। आरोपित के पास से लूट का सामान और घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई है।
Next Story





