छत्तीसगढ़

रायपुर में महिला कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

Nil dhankar
10 Sept 2024 3:29 PM IST
रायपुर में महिला कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
x

रायपुर raipur news। छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस रेप और महिलाओं पर हो रहे अपराधों के खिलाफ मंगलवार को सड़क पर उतरी हैं। ये कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास घेरने के लिए निकली हैं। इस दौरान पुलिसकर्मी उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जमकर धक्कामुक्की हो रही है। Chief Minister's Residence

इससे पहले रायपुर के पुराने कांग्रेस भवन के सामने सैकड़ों की संख्या में महिलाएं जमा हुई। कई कार्यकर्ता रेप पीड़िता बनकर पहुंची हैं। इसके बाद राजीव चौक से सीएम हाउस की ओर बढ़ रही हैं। विपक्ष में आने के बाद महिला कांग्रेस का यह पहला बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है।

सीमेंट के बढ़ते दाम के विरोध में कांग्रेस अब जल्द ही सड़क पर नजर आएगी। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने दामों की बढ़ोतरी के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए सभी जिले में 11 सितंबर को प्रेस कांफ्रेंस करने को कहा है।

Next Story