छत्तीसगढ़

नए वेरिएंट को देखते हुए छत्तीसगढ़ में लिया गया बड़ा फैसला

Nil dhankar
14 Dec 2021 4:07 PM IST
नए वेरिएंट को देखते हुए छत्तीसगढ़ में लिया गया बड़ा फैसला
x
बड़ी खबर

राजनांदगांव। प्रतिष्ठित खेल स्पर्धा 79वीं महंत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता (Mahant Raja Sarveshwar Dayal memorial all india hockey tournament) को प्रशासन ने Covid-19 संक्रमण के नए वैरियंट Omicron के बढ़ते प्रसार को देखते हुए स्थगित किए जाने का निर्णय लिया है। इस प्रतियोगिता में अधिकांश टीमों ने शामिल होने के लिए असहमति जताई है तथा खेद व्यक्त किया है। देश में omicron के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए ऐहतियातन आयोजित होने वाली Tournament को स्थगित किया गया है। स्थिति सामान्य होने पर आगे प्रतियोगिता का आयोजन किया जा सकता है।

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए देश को 45 टीमों से संपर्क किया गया था। जिसमें से अधिकांश टीम ने corona के मद्देनजर प्रतियोगिता में शामिल होने से इंकार कर दिया। प्रतियोगिता में पूरे देश को विभिन्न क्षेत्रों की टीमें भाग लेती। जिससे कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के फैलाव की संभावना हो सकती है।

Covid-19 के प्रभाव के चलते पिछले वर्ष भी यह प्रतिष्ठित खेल स्पर्धा नहीं हो पाई थी। जिससे खेलप्रेमी (sports lovers) निराश हुए थे। इस वर्ष भी कोविड-19 ओमीक्रॉन के साये की वजह से यह खेल स्पर्धा स्थगित कर दी गई है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि स्थिति सामान्य होने पर प्रतियोगिता आगामी दिनों में हो सकती है। ज्ञात हो कि देश के प्रतिष्ठित इस स्पर्धा को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी थी। आयोजन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई थी। स्टेडियम को पूर्ण रूप से व्यवस्थित कर लिया गया था। वहीं इस स्पर्धा को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह का था। 79वीं महंत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता जनसुरक्षा के लिए स्थगित कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा देश में तथा सीमावर्ती राज्यों में ओमीक्रॉन के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए यह प्रतियोगिता स्थगित करने का परामर्श दिया गया है।



Next Story