छत्तीसगढ़

जूनियर डॉक्टरों का बड़ा फैसला, सात दिनों के लिए स्थगित किया आंदोलन

nidhi
21 Sept 2026 10:04 AM IST
जूनियर डॉक्टरों का बड़ा फैसला, सात दिनों के लिए स्थगित किया आंदोलन
x
जूनियर डॉक्टरों ने फिलहाल टाला विरोध प्रदर्शन

Raipur रायपुर: राजधानी में जूनियर डॉक्टर्स की प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल फिलहाल टल गई है। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) ने अपनी हड़ताल को 7 दिन के लिए आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद यह निर्णय लिया। जूनियर डॉक्टर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 21 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी में थे। हड़ताल को लेकर डॉक्टरों ने पहले ही घोषणा कर दी थी। इससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही थी।

हड़ताल से पहले जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की और अपनी मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान डॉक्टरों ने अपनी समस्याओं और लंबित मांगों को मंत्री के सामने रखा।
स्वास्थ्य मंत्री ने मांगा 7 दिन का समय
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने जूनियर डॉक्टरों की मांगों के समाधान के लिए 7 दिन का समय मांगा। उन्होंने डॉक्टरों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मंत्री के आश्वासन के बाद जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया। अब डॉक्टर संगठन सरकार की ओर से होने वाली कार्रवाई का इंतजार करेगा।
मरीजों को मिली राहत
जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल टलने से अस्पतालों में इलाज व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका कम हो गई है। जूनियर डॉक्टर सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं का अहम हिस्सा होते हैं, ऐसे में उनके आंदोलन से मरीजों को परेशानी हो सकती थी। हड़ताल टलने के बाद मरीजों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है।
मांगों के समाधान का इंतजार
जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने सरकार को अपनी मांगों के समाधान के लिए समय दिया है। यदि तय समय में मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन आगे की रणनीति तय करेगा। फिलहाल रायपुर में जूनियर डॉक्टर काम पर बने रहेंगे और स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। अब सभी की नजर सरकार की ओर से उठाए जाने वाले कदमों पर है।
Next Story