छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा निर्णय, पुलिस परिवार की मांगो पर विचार हेतु उच्च स्तरीय कमेटी गठित

Nil dhankar
8 Dec 2021 10:18 AM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा निर्णय, पुलिस परिवार की मांगो पर विचार हेतु उच्च स्तरीय कमेटी गठित
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बड़ा निर्णय लिया है. पुलिस परिवार की माँगों पर विचार हेतु उच्च स्तरीय कमेटी गठित किया है। इस आशय से मुख्यमंत्री ने आदेश दिए है.जानकारी के मुताबिक ADG हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में सशक्त समिति बनाई गयी है. कमेटी पुलिसकर्मियों की मांगों पर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

बता दें कि पुलिस परिवार ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया है। पुलिस परिवार का आरोप है कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने उनसे चुनाव के समय में जो वादे और दावे किए थे उसे पूरा नहीं किया गया है। इसे लेकर राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में पदस्थ जवानों के परिजन कल पुलिस मुख्यालय और मंत्रालयों का घेराव करने निकले थे।

Next Story