BIG BREAKING: रायपुर में चाकूबाजी, इलाज के दौरान व्यापारी की मौत

रायपुर से बड़ी खबर. जयस्तंभ चौक में सोमवार को हुए चाकू बाजी में घायल व्यापारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. मृतक व्यापारी का नाम इसरार अहमद है. पुलिस फरार आरोपित की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है.
ये है पूरा मामला
कार सवार चार लोग कोतवाली से जयस्तंभ चौक की तरफ जा रहे थे, तभी बदमाशों ने घूरने की बात कहकर कार में सवार एक युवक को चाकू मार दिया. इसके बाद वह फरार हो गए. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





