छत्तीसगढ़

BIG BREAKING: कालीचरण को जेल, रायपुर कोर्ट ने सुनाया फैसला

jantaserishta.com
30 Dec 2021 8:12 PM IST
BIG BREAKING: कालीचरण को जेल, रायपुर कोर्ट ने सुनाया फैसला
x
बड़ी खबर

रायपुर: महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण को आज रायपुर जिला कोर्ट में पेश किया गया था, जहां मामले में सुनवाई हुई। ताजा जानकारी मिल रही है कि कोर्ट से उन्हें सीधा जेल भेजा जाएगा। जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. कालीचरण को जिला मजिस्ट्रेट चेतना ठाकुर की कोर्ट में पेश किया गया था. बता दें कि कोर्ट में पेश करने से पहले कालीचरण की जांच कराई गई, जिसमें एंटीजन टेस्ट निगेटिव, BP, सुगर की सभी जांच में कालीचरन पास हो गए।

बता दें कि कालीचरण ने राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म संसद में महात्मागांधी को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। वहीं, आज तड़के खजुराहो से कालीचरण की गिरफ्तारी की गई थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story