छत्तीसगढ़

BIG BREAKING: भाजपा प्रदेश कार्यालय में नव-निर्मित स्मृति मंदिर का जेपी नड्डा ने किया लोकार्पण

Shantanu Roy
13 Dec 2024 8:36 PM IST
BIG BREAKING: भाजपा प्रदेश कार्यालय में नव-निर्मित स्मृति मंदिर का जेपी नड्डा ने किया लोकार्पण
x
छग
Raipur. रायपुर। आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में भाजपा प्रदेश कार्यालय में नव-निर्मित स्मृति मंदिर का लोकार्पण किया एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के नेतृत्व में प्रदेश संगठन और कार्यकर्ता साथियों को शुभकामनाएं दी। पार्टी कार्यालय में भाजपा के आधार स्तम्भ महापुरुषों की प्रतिमाएँ प्रदेश कार्यालय आने वाले प्रत्येक कार्यकर्ताओं को संगठन तथा देश सेवा के लिए प्रेरित करेंगी।


भारतीय जनता पार्टी देश में एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो कैडर आधारित है। भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जहां नेता भी हैं, नीयत भी है, नीति भी है, कार्यकर्ता भी हैं और काम करने का वातावरण भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में देश राजनीतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, आध्यात्मिक आदि सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति कर रहा है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र के उत्कर्ष को समर्पित है। कार्यालय हमारे संस्कार केंद्र हैं, स्मृति मंदिर के रूप में महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के इस नवाचार के लिए प्रदेश संगठन और नेतृत्व का अभिनंदन करता हूँ।
Next Story