छत्तीसगढ़

पिता को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्चे की कस्टडी मां को सौंपी

jantaserishta.com
7 April 2025 12:51 PM IST
पिता को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्चे की कस्टडी मां को सौंपी
x
पलट दिया फैमिली कोर्ट का फैसला.
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रायगढ़ की फैमिली कोर्ट के एक फैसले को पलटते हुए एक नाबालिग बच्चे की कस्टडी उसकी मां को सौंप दी है। न्यायमूर्ति रजनी दुबे और न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत की खंडपीठ ने कहा कि बच्चे का सर्वोपरि हित किसी भी कस्टडी विवाद में सबसे महत्वपूर्ण होता है।
खंडपीठ ने अपने फैसले में कहा कि बच्चे के सर्वोच्च हित को ध्यान में रखते हुए, हमारा मत है कि बच्चे की कस्टडी मां को दी जानी उचित होगी। अदालत ने माना कि फैमिली कोर्ट द्वारा पिता को दी गई कस्टडी उचित नहीं थी और वह निर्णय टिकाऊ नहीं है।
इस मामले में रायगढ़ जिले की एक महिला और उसके नाबालिग बेटे ने फैमिली कोर्ट, रायगढ़ के 11 मई 2022 को दिए गए आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें पिता को कस्टडी देने का फैसला सुनाया गया था।
हाईकोर्ट ने इससे पहले 4 दिसंबर 2023 को दिए अपने एक आदेश में यह भी उल्लेख किया था कि बच्चे के सम्पूर्ण विकास के लिए दोनों अभिभावकों की उपस्थिति जरूरी है, साथ ही भारतीय समाज में दादा-दादी और परिवार की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी गई है।
अंततः हाईकोर्ट ने मां की याचिका को स्वीकार करते हुए बच्चे की कस्टडी मां को सौंपने का आदेश दिया। कोर्ट ने पिता को छूट दी है कि वह समय-समय बच्चे से फोन पर बात कर ले और मिल सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story