छत्तीसगढ़
कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, जिलाध्यक्ष- पार्षद समेत सोशल मीडिया के जिला संयोजक ने दिया इस्तीफा
jantaserishta.com
31 March 2024 10:22 PM IST

x
छत्तीसगढ़
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सत्ता हाथ से जाने के बाद कांग्रेस की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है. लोकसभा चुनाव के ठीक पहले महासमुंद में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जसमीत सिंह बादल मक्कड़, पार्षद व जिला योजना समिति सदस्य जसप्रीत प्रीति बादल मक्कड़ व जिला संयोजक युवा कांग्रेस सोशल मीडिया रवि सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दे दिया है.
बतादें कि इन नेताओं के इस्तीफे से पहले भी कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं. बीते 27 मार्च को जगदलपुर महापौर सफीरा साहू भी छह पार्षदों संग कांग्रेस छोड़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने भाजपा में शामिल हो गईं. माना जा रहा है कि जल्द ये तीनों नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं.
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटकामहासमुंद में कांग्रेस को झटकाकांग्रेस की मुश्किलेंकांग्रेस पार्टीChhattisgarhChhattisgarh NewsBig blow to Congress PartyShock to Congress in MahasamundDifficulties of CongressCongress Party
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





