छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान...रायगढ़ जिले के छाल और सरिया को तहसील बनाने की घोषणा की

Admin2
2 Jan 2021 5:57 PM IST
सीएम भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान...रायगढ़ जिले के छाल और सरिया को तहसील बनाने की घोषणा की
x

रायगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में आयोजित सभा स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा विगत दो वर्षों में हुए विकास कार्यों तथा सुराजी गांव योजना में किए जा रहे नवाचार से संबंधित स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं का उत्साहवर्धन भी किया।

स्थानीय विधायकों की मांग पर उन्होंने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिले के छाल और सरिया को तहसील बनाने की घोषणा की

खरसिया में रेलवे ओवरब्रिज सहित किसानों के अस्थाई सिंचाई पम्पों के स्थायीकरण

संजय मार्केट रायगढ़ का उन्नयन, मिट्ठुमुड़ा तालाब का होगा जीर्णोद्धार

सारंगढ़ में ओपन जीम स्वीकृति की घोषणा

Next Story