
रायपुर। बड़ी घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धमतरी जिले में कहा, पहले मुख्यतः मखाने का उत्पादन बिहार में होता था, लेकिन अब मखाने का उत्पादन छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है इसीलिए मखाना बोर्ड में छत्तीसगढ़ को भी शामिल किया जाएगा, ताकि यहां के मखाना किसानों को लाभ मिल सके।
हमने तय किया है कि अगर कोई किसान अपने उत्पाद जैसे आलू, प्याज, टमाटर को कहीं बाहर बेचना चाहता है तो उसके ट्रांसपोर्टेशन का खर्च सरकार वहन करेगी। छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर यहां की पवित्र धरा पर आया हूं। मुझे कहते हुए गर्व है कि डॉ रमन सिंह और अब मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल है। इसके लिए छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई देता हूँ और सरकार का अभिनंदन करता हूँ।
हमारे लिए किसान हित सर्वोपरि है। किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं होगा। आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी विशेष काम सम्पन्न करने के लिए भारत की धरती पर आए हैं। कौन सोचता था कि अयोध्या की पवित्र जन्मभूमि पर भगवान श्री राम का मंदिर बनेगा?
कौन सोचता था कि कश्मीर से धारा 370 हटेगी? लेकिन प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में असंभव भी संभव हो गया।





