छत्तीसगढ़
रायपुर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, ठेकेदार के ठिकानों पर मारा छापा
Nil dhankar
26 Nov 2021 12:54 PM IST

x
रायपुर। राजधानी में आयकर विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 10 अधिकारियों की टीम रेलवे और सड़क निर्माण से जुड़े ठेकेदार अंकित अग्रवाल के ठिकानों पर दबिश दी है। विधानसभा रोड स्थित लेक्जोरा सोसाइटी टीम छापामार कार्रवाई कर रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आय से अधिक संपत्ति मामले में टीम विधानसभा रोड स्थित लेक्जोरा सोसाइटी में दबिश देकर कार्रवाई कर रही है। टीम अभी दस्तावेजों और कम्प्यूटर, लैपटॉप की जांच कर रही है। आयकर अधिकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद मीडिया को इसकी जानकारी देगी।
Next Story





