छत्तीसगढ़

मंत्री के निर्देश पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब पकड़ाया

jantaserishta.com
25 Oct 2021 8:39 PM IST
मंत्री के निर्देश पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब पकड़ाया
x
DEMO PIC 
छत्तीसगढ़

रायपुर। आबकारी मंत्री कवासी लखमा के निर्देश पर छत्तीसगढ़़ में अवैध शराब विक्रेता एवं परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी ने बताया कि 24 अक्टूबर को आबकारी विभाग राजनांदगांव द्वारा चिद्दो डोंगरगढ़ मार्ग में नाका लगाकर मोटर सायकल वाहन क्रमांक सीजी-07-एपी-5398 में चिद्दो थाना डोंगरगढ़ निवासी दो व्यक्तियों के आधिपत्य वाहन से 4 पेटियों में रखे 192 पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की जप्त किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर झाड़ियों में छुपाये गये 6 पेटी (268 नग पाव) विदेशी मदिरा व्हिस्की मध्यप्रदेश राज्य में विक्रय के लिए वैध का लेबल लगा कुल मात्रा 480 पाव 86.4 बल्कलीटर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था, जिसे मौके पर जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध छŸाीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क (2), 36, 59 (क) के तहत दंडनीय गैर-जमानतीय अपराध होने पर प्रकरण कायम किया गया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story