छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 70 लाख रूपए का गांजा जब्त

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबारियों को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रदेश के कवर्धा, गरियाबंद व जशपुर में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी गांजे की खेप पकड़ी है। गांजा की खेप को दूसरे राज्यों तक पहुंचाने तस्कर छत्तीसगढ़ के रास्तों का उपयोग कर रहे हैं। पुलिस को चकमा देने तस्कर तरह-तरह के पैतरे भी अपना रहे हैं। गरियाबंद जिले में तस्करों ने बोलेरो गाड़ी में शादी का पर्चा लगा लिया था। पुलिस को शक न हो इसलिए तस्करों ने गाड़ी में 2 लड़कियों को भी बैठा रखा था। बावजूद तस्करों की यह चालाकी काम नहीं आई। पुलिस ने तीनों जगहों पर कार्रवाई करते हुए हुए लगभग 475 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमति 1 करोड़ 70 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर सभी को जेल भेज दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





