छत्तीसगढ़

बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Nil dhankar
2 Sept 2021 3:16 PM IST
बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
x

बलरामपुर। बलंगी पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 70 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अवैध मादक पदार्थ गांजा गौशाला में छुपा कर रखा हुआ था। जानकारी के अनुसार बलंगी पुलिस को मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम कोगवार निवासी देवदयाल वैश्य के घर के गौशाला में अवैध मादक पदार्थ भारी मात्रा में रखा है। जिससे वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, इसके बाद सरगुजा रेंज आईजी रतनलाल डांगी, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर अनिल कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार चौकी प्रभारी बलंगी उपनिरीक्षक सतीश सोनवानी, हमराह स्टाफ अरविंद प्रसाद, रोशन, अभिषेक पटेल, अवधेश कुशवाहा, सलीम एवं महिला आरक्षक संगीता केरकेट्टा व स्वतंत्र गवाहों के साथ देवीदयाल वैश्य उम्र 30 साल, निवासी ग्राम कोगवार चौकी बलंगी के घर के गौशाला में रेड कार्रवाई किया गया।

जहां 55 पैकेट मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसका कुल वजन 74.410 किलोग्राम है। जिसकी कीमत 7 लाख 50000 बताया जा रहा है। आरोपी के कब्जे से उक्त मादक पदार्थों गांजा को जप्त किया गया। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(सी) के तहत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में बलंगी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश सोनवाही, प्रधान आरक्षक अरविंद प्रसाद, अनिल पटेल, आरक्षक रोशन बिसेन, अभिषेक पटेल, अवधेश कुशवाहा, सलीम एवं महिला आरक्षक संगीता केरकेट्टा सक्रिय रहे।


Next Story